मुख्य सचिव के पद पर ओम प्रकाश की नियुक्ति के साथ ही उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल को अपर सचिव, मुख्यमंत्री, ऊर्जा और यूपीसीएल का नया एमडी बनाया गया है।
बागेश्वर की डीएम श्रीमती रंजना को ऊधम सिंह नगर भेजा गया है। वहीं उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान को अपर सचिव नागरिक उड्डयन और सीईओ UCADA बनाया गया है। उनकी जगह ऊधम सिंह नगर के सीडीओ मयूर दीक्षित उत्तरकाशी के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। नैनीताल के सीडीओ विनीत कुमार को बागेश्वर का नया डीएम बनाया गया है।

नरेंद्र सिंह भंडारी को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। हिमांशु खुराना को सीडीओ ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। आशीष भटगांई को सीडीओ पौड़ी बनाया गया है। नरेश चंद दुर्गापाल को डिप्टी कलक्टर ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। श्रीमती कुश्म चौहान को सिटी मजिस्टेट देहरादून बनाया गया है। सुंदर लाल सेमवाल को सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी बनाया गया है। अभय प्रताप सिंह डिप्टी कलक्टर पिथौरागढ़ बनाए गए हैं।


Leave a comment