Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राम मंदिर के भूमि पूजन पर सीएम त्रिवेंद्र की अपील, इस पल के साक्षी बनें, घी के दीपक जलाएं
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

राम मंदिर के भूमि पूजन पर सीएम त्रिवेंद्र की अपील, इस पल के साक्षी बनें, घी के दीपक जलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में दिव्य एवं भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास को घी के 5100 दीपकों से प्रकाशमान किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों से भी इस अवसर का साक्षी बनने के लिए अपने-अपने घरों में दीपक जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्मित होने वाला श्रीराम का भव्य मंदिर हमारी आस्था से जुड़ा है।

Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को देश के लिए स्वर्णिम अवसर आ रहा है, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि एवं शिलापूजन के साथ आधारशिला रखेंगे।

Image

उन्होंने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम राम के मंदिर निर्माण को लेकर कई युद्ध लड़े गए, सैकड़ों लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया। प्रदेशवासियों से अपील है कि हम इस अवसर पर अपने घरों में दीपावली मनाएं, दिए जलाएं। भगवान श्रीराम दुनिया के एकमात्र ऐसे चरित्र हैं, जिन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भगवान श्रीराम जन्मभूमि के लिए बलिदानियों का स्मरण भी किया।

Image

Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। भगवान श्रीराम सनातन संस्कृति, मानवता, नैतिकता, प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का यह मंदिर देश व दुनिया में अपनी विशिष्टता के लिए पहचाना जाएगा। जब प्रधानमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पर भूमि पूजन करेगें, इसका साक्षी बनने के लिए देश और समाज के सभी क्षेत्रों एवं वर्गों में काफी उत्साह है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर दीप जलाए। 

Image

उन्होंने ट्वीट कर कहा, सकल आस्था के प्रतिमान रघुनंदन प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु आधारशिला रखे जाने की पूर्व संध्या पर आज संपूर्ण भारतवर्ष आह्लादित है। यह दीपक श्री राम भक्तों के उल्लास से जगमग हैं। जय श्री राम!

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...