उत्तराखंड में किसानों के लिए क्या कर रही सरकार? सीएम त्रिवेंद्र ने सब बताया

उत्तराखंड में किसानों के लिए क्या कर रही सरकार? सीएम त्रिवेंद्र ने सब बताया

कोरोना काल में उत्तराखंड सरकार किसानों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। आज मुख्यमंत्री ने कई ट्वीट किए और प्रदेश की जनता को किसानों के हित में लिए जा रहे फैसलों की जानकारी दी। योजनाओं, खेती, बीमा आदि पर उन्होंने जो बताया, पूरी बात जानिए….

उत्तराखंड सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कुल कृषि भूमि के 23% भाग (1.54 लाख हेक्टेयर) पर जैविक कृषि की जा रही है और वर्ष 2020-21 का लक्ष्य इसे बढाकर 30% करना निर्धारित किया गया है। 2019-20 में प्रदेश में कुल खाद्यान उत्पादन 18.60 लाख मैट्रिक टन से बढ़कर 18.89 मैट्रिक टन होने का अनुमान है।

सीएम ने बताया कि PM नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं केंद्र के सहयोग और मार्गदर्शन को आधार बनाकर राज्य सरकार ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के दो मुख्य लक्ष्य निर्धारित किए हैं- किसानों की आय दोगुनी करना और कृषि को बढ़ावा देकर पर्वतीय/सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन रोकना।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 8.81 लाख जोत धारकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत सॉइल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। मृदा परीक्षण के उपरांत मानकों के अनुरूप संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर बढ़ावा दिए जाने के फलस्वरूप रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी आई है।

पढ़ें- आत्मनिर्भर भारत के लिए राजनाथ सिंह का ऐलान, 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर बैन

इसके साथ-साथ डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से उर्वरक वितरण करने से 2016-17 की तुलना में 2019-20 में 1.17 लाख एमटी उर्वरक की कम खपत हुई और 202 करोड़ की बचत हुई। अच्छी बात यह है कि इसके बावजूद कृषि उत्पादन लगातार बढ़ा है। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखंड को खाद्यान उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पुरस्कार एवं साल 2018-19 में किसानों को विभिन्न तकनीक उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी करने के लिए कृषि कर्मणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2017 से रबी 2019-20 तक प्रदेश में 6.27 लाख कृषकों की फसलों का कृषि बीमा किया गया और बीमा कंपनियों द्वारा 2.31 लाख किसानों को 168.33 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति की गई।

इस पहल के पहले चरण में 250 एकड़ की बंजर भूमि पर अदरक क्लस्टर विकसित किया गया है और कृषकों को उचित मूल्य पर उम्दा बीज, कृषि यन्त्र एवं उत्पादन को बाजार तक ले जाने का भी प्रावधान किया गया है। इस प्रयोग को 30,000 एकड़ तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।

सीमावर्ती/पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि को आधार बनाकर रिवर्स-पलायन को बढ़ावा देने/पलायन रोकने के उद्देश्य से सहकारी सामूहिक कृषि मॉडल के माध्यम से चंपावत जिले के सूखी डांग, धुरा, कोट-अमोरी, खरातक आदि गांवों में बंजर भूमि पर अदरक क्लस्टर विकसित करने की पहल की गई।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this