उत्तराखंड में 13 अगस्त के लिए रेड अलर्ट, सभी डीएम को सावधानी बरतने के आदेश

उत्तराखंड में 13 अगस्त के लिए रेड अलर्ट, सभी डीएम को सावधानी बरतने के आदेश

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे गई सूचना में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि वे 13 अगस्त को खासतौर पर सावधानी बरतें।

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। पहाड़ी क्षेत्रों में कई इलाके भूस्खलन के चलते अलग-थलग पड़ गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 13 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में कहीं तेज और कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है। 14 अगस्त को भी इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

 

मौसम विभाग के चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सभी जिलों में सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे गई सूचना में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि वे 13 अगस्त को खासतौर पर सावधानी बरतें।

 

यह भी पढ़ें – दो जिलों में तैयार होंगे ‘आपदा मित्र’, एनडीएमए के शेल्टर बनाने के प्रस्ताव पर भी राज्य सरकार सहमत

पत्र में कहा गया है कि आपदा , प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, डब्ल्यूबी और सीपीडब्ल्यूडी आदि किसी भी मार्ग के बाधित होने पर उसे तत्काल खुलाना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अपना मोबाइल स्विच ऑफ नहीं करेंगे। इस दौरान अगर कोई कहीं फंसता है तो उसके लिए खाने और मेडिकल की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा और आवाजाही में नियंत्रण बरता जाए। किसी भी आपदा अथवा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this