उत्तराखंड में कोरोना मामलों का आकड़ा 12 हजार के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 325 नए मामले आए। अब भी 13,609 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। शनिवार को 246 लोग ठीक होकर डिस्चॉर्ज हुए। राज्य में कोरोना पीड़ितों का रिकवरी रेट फिर सुधर रहा है। अब यह 65.16 फीसदी पहुंच गया है।
शनिवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित हरिद्वार में मिले। यहां कुल 135 मामले सामने आए हैं। वहीं अल्मोड़ा में 9, चमोली में 13, चंपावत में 2 मामले देहरादून में 34, , नैनीताल में 63, पौड़ी में 3, पिथौरागढ़ में 1 और रुद्रप्रयाग में 27, टिहरी में 16 और उधम सिंह नगर में 23 नए मामले सामने आए हैं।
अब उत्तराखंड में कोरोना मामलों का आंकड़ा 11,940 जा पहुंचा है। इनमें से 7,748 ठीक हो चुके हैं, जबकि 151 लोगों की मौत हो चुकी है।जबकि 44 संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 3,997 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।


Leave a comment