Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना से जंग जारी… उत्तराखंड में फिर बढ़े 400 से ज्यादा केस, कुल 16 हजार के पार
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना से जंग जारी… उत्तराखंड में फिर बढ़े 400 से ज्यादा केस, कुल 16 हजार के पार

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को अभी हल्के में लेने की भूल नहीं करनी है। संक्रमण के मामले हर रोज 400 से ज्यादा आ रहे हैं, ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटों में जितने मरीज ठीक हुए उससे दोगुने और बढ़ गए। यह आंकड़ा चिंतित करने वाला है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने का सिलसिला जारी है। यहां पिछले 24 घंटों में एक बार फिर 400 से ज्यादा नए मरीज बढ़े हैं।  जी हां, 485 नए संक्रमित मरीजों के साथ ही प्रदेश में कुल केस का आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सबसे ज्यादा मामले 126 हरिद्वार और 120 मामले देहरादून से सामने आए हैं। वहीं, बागेश्वर में छह, चंपावत में छह, नैनीताल में 39, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी में 38, ऊधमसिंह नगर में 90 और उत्तरकाशी से 40 संक्रमित पाए गये हैं। इसके बाद अब मरीजों की संख्या 16014 हो चुकी है।

राज्य में बीते 24 घंटों में 289 मरीज ठीक होकर वापस घर लौटे हैं। जबकि अब तक कुल 11201 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अभी भी 4545 एक्टिव केस हैं। कोरोना के चलते 213 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना मरीजों की डबलिंग दर इस समय 26.64 दिन हो चुकी है तो वहीं रिकवरी रेट 69.95 फीसदी पहुंच गया है।

नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इससे साफ है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। पूरी सतर्कता के साथ अब भी प्रदेश के लोगों को सामाजिक दूरी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, जिससे इस संक्रमण को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...