Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून छह दिन में छह अनाम चोटियों को फतह करने वाले ITBP के दल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

छह दिन में छह अनाम चोटियों को फतह करने वाले ITBP के दल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सितंबर महीने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के साथ मिलकर छह दिन में छह अनाम चोटियों को फतह करने वाली आईटीबीपी की टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।

आईटीबीपी द्वारा सितम्बर माह में 6 अनाम चोटियों पर पर्वतारोहण हेतु दल भेजा गया जिसका नेतृत्व सेक्टर देहरादून आईटीबीपी की उपमहानिरीक्षक श्रीमती अर्पणा कुमार द्वारा किया गया था। 8 सदस्यों के दल ने उत्तराखंड के उच्च हिमालय की 6 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों का आरोहण किया। आईटीबीपी द्वारा एक और पर्वतारोहण अभियान उप सेनानी दीपेंद्र मान के नेतृत्व में उत्तरकाशी से 21,615 फीट की ऊंचाई पर गंगोत्री-2 चोटी का सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर सभी पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आईटीबीपी सीमाद्वार परिसर में गंगोत्री-2 पर्वतारोहण एवं 6 पीक आरोहण फ्लैग इन सैरेमनी में सीएम रावत ने कहा, आईटीबीपी के जवानों ने शौर्य, दृढ़ता एवं कर्मनिष्ठा का परिचय देते हए अपनी ड्यूटी के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में नया रिकाॅर्ड कायम किया है। आशा है कि चुनौतियों को स्वीकार करने वाले इन हिमवीरों ने आगे भी लक्ष्य तय किए होंगे। इस मौके पर निम के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट भी शामिल हुए।

सीएम रावत ने कहा, आज उत्तराखंड विश्वभर में पर्यटन के क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र है। पर्यटन गतिविधियों में प्रदेश में चारधाम यात्रा, ईको टूरिज्म, ट्रेकिंग, एडवेंचर, विंटर स्पोट्र्स शामिल हैं। 13 डिस्ट्रिक 13 न्यू डेस्टीनेशन पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। उत्तराखंड शासन ने आईटीबीपी के साथ एक एमओयू हस्ताक्षरित किया है, जिसमें मां गंगा के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ वाटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने के लिए टिहरी बांध से में व्यावसायिक क्षमता, उत्कृष्ट कार्य, पर्यटन व स्वरोजगार बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। टिहरी लेक में एडवेंचर की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आईटीबीपी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज टिहरी लेक फिल्मों की शूटिंग के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में रूरल ग्रोथ सेंटर बनाए जा रहे है। पहले चरण में इन ग्रोथ सेंटरों से पहले 6 माह में 6 करोड़ रूपये से अधिक का कारोबार हुआ है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है और उनकी डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...