ट्रैल रनिंग का शुभारम्भ लैंसडाउन के गांधी चैक से बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कमांडेंट जी.आर.आर.सी. ने हरी झंडी दिखाकर धावकों रवाना किया। ट्रैल रनिंग में 33 कि.मी. की दौड़ में 22 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें गढ़वाल राईफल के 12 जवान, बीएसएफ के 6 जवान तथा 4 स्थानीय प्रतिभागी शामिल हुए।
ट्रैल रनिंग लैंसडाउन के गांधी चैक से शुरू होते हुए देहलिखाल-चुंडई-पीड़ा गांव-कंडाखाल-हंडोल से खैरासैंण में समाप्त हुई। ट्रैल रनिंग के आयोजक दीपक दलाल ने बताया कि गढ़वाल राईफल के जवान मनमोहन सबसे पहले नियत स्थान पर पहुंचे। ट्रैल रनिंग के धावकों में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि आज की ट्रैल रंिनंग में सभी धावक खैरासैंण पहुंचे।
इससे पहले 19 नवम्बर, 2020 को लैंसडाउन के क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह रावत ने तीन दिवसीय मांउटेन ट्रेकिंग बाइकर्स प्रतिभागियों को लैंसडाउन से हरी झंडी दिखाकर बिलखेत के लिए रवाना किया था। जिन्होंने बिलखेत से साइकिलिंग प्रारम्भ की, जो कि घंडियाल एवं रांसी स्टेडियम पौड़ी होते हुए परसुंडाखाल के गरूड़ा कैम्प में पहुंचे। मांउटेन ट्रेकिंग बाइकर्स में 29 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल के दूसरे दिन पैराग्लाईडिंग प्रतियोगितात्मक उड़ानों में 52 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 150 उड़ाने भरी गई, जबकि 10 टेंडम उड़ाने भी भरी गई, जिनमें पायलट के साथ एक-एक अन्य व्यक्ति भी उड़ान में शामिल था।
विशेषज्ञों का कहना है कि यहां अन्तराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता आयोजित की जा सकती है। यह घाटी साहसिक खेल के लिए नई खोज के रूप में देखी जा रही है। पैराग्लाइडर विशेषज्ञों के अनुसार नयार घाटी पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत बेहतरीन साइट है। देश भर से आये पैराग्लाइडर पायलट यहां पहुंचकर बहुत ही रोमाचिंत है और अपनी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर विनय कुमार, पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ मनीष जोशी, मंयक घिल्डियाल, ग्रुप कैप्टन आलोक चटर्ची मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर ब्यासघाट में पौड़ी विधायक मुकेश सिंह कोली ने एंगलिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। साथ ही उन्होंने ‘‘महाशीर रिक्वेंशनल फिस्ड एंड इको टूरिज्म एट ब्यासघाट उत्तराखंड‘‘ पुस्तक का भी विमोचन किया। प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागी संजीव ने 31 इंडियन ट्राउट प्रजाति की तथा सतपाल ने 13 महाशीर मछली पकड़ी। नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे।





Leave a comment