Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में खुलेगा विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान, अनिल बलूनी को रतन टाटा का पत्र, अधिकारी जल्द करेंगे संपर्क
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में खुलेगा विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान, अनिल बलूनी को रतन टाटा का पत्र, अधिकारी जल्द करेंगे संपर्क

अनिल बलूनी ने कहा कि हमारी राज्य सरकार भी इस ओर बड़ी गंभीर रही है। टाटा ट्रस्ट के साथ जुलाई 2017 में एक एमओयू भी साइन किया गया था। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम सब लोग मिलकर उत्तराखंड के अंदर एक बेहतरीन कैंसर संस्थान खोलने के लिए काम करेंगे।

उत्तराखंड में विश्व स्तरीय कैंसर हॉस्पिटल के लिए जुटे राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम के प्रभारी अनिल बलूनी के प्रयासों को उस समय बड़ा बल मिला जब टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने उन्हें पत्र लिखकर इस काम में सहयोग करने पर हामी भरी। कैंसर से उबरने के बाद से अनिल बलूनी राज्य में इसका एक विश्व स्तरीय अस्पताल स्थापित करवाने के मुहिम में जुड़े हैं।

 

इस बारे में जानकारी देते हुए अनिल बलूनी ने कहा, जब मुंबई में मेरा इलाज चल रहा था तो मैं अक्सर सोचा करता था कि उत्तराखंड के गरीब भाई-बहनों को कैंसर जैसी बीमारी से उबरने के लिए ऐसा ही इलाज मिल पाता तो कितना बढ़िया होता। उसी दिन मैंने संकल्प लिया था कि मैं इस ओर प्रयास करूंगा। मैं टाटा ट्रस्ट और टाटा कैंसर हॉस्पिटल के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा करता रहता था। विगत दिनों मैंने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा से भी आग्रह किया था कि उत्तराखंड के अंदर एक अच्छा हाईटेक संस्थान खोलने में सहयोग करेंगे तो बहुत अच्छा होगा। रतन टाटा साहब का इसमें जवाब आया है, उन्होंने इसमें सकारात्मक रुख रखा है। उन्होंने अपने अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि इस बारे में काम आगे बढ़ाया जाए।

 

यह भी पढ़ें – अनिल बलूनी की पहल, उत्तराखंड को मिल सकती है आईआईएमसी कैंपस की सौगात

बलूनी ने कहा कि हमारी राज्य सरकार भी इस ओर बड़ी गंभीर रही है। टाटा ट्रस्ट के साथ जुलाई 2017 में एक एमओयू भी साइन किया गया था। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम सब लोग मिलकर उत्तराखंड के अंदर एक बेहतरीन कैंसर संस्थान खोलने के लिए काम करेंगे। इस दिशा में जो भी प्रगति होगी मैं आपको समय-समय पर उससे अवगत कराऊंगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...