Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली सिहरन सी उठी सीने में… टिहरी में तैनात SI सुभाष के शब्दों में फूटा चमोली आपदा का दर्द
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़टिहरी

सिहरन सी उठी सीने में… टिहरी में तैनात SI सुभाष के शब्दों में फूटा चमोली आपदा का दर्द

चमोली की बाढ़ में कुछ बह गए कुछ दब गए, कुछ सपने साकार होने रह गए, कुछ ख्वाहिशों को आकार देना रह गया, किसी का इंतजार जीवन का इंतजार बन गया, मगर एक बार फिर खाकी तूने सबका दिल जीत लिया.... ये पंक्तियां हैं उत्तराखंड पुलिस के जवान सुभाष भट्ट की। उन्होंने चमोली आपदा के दर्द को शब्दों में पिरोकर लोगों के सामने रखा है।

उत्तराखंड के चमोली जिले में 7 फरवरी को आई आपदा सैकड़ों परिवारों को असहनीय दर्द दे गई। 200 से ज्यादा लोग या तो मारे गए या लापता हो गए। जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इस दर्द को बयां करते हुए टिहरी गढ़वाल में तैनात उत्तराखंड पुलिस के एसआई सुभाष भट्ट ने कुछ लाइनें लिखी हैं।

उन्होंने चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में खाकी के सेवाभाव को अपनी कविता ‘आपदा में खाकी’ के माध्यम से दर्शाया है। उनके शब्दों में आपदा का दर्द साफ झलकता है।

इस बीच चमोली पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि अब तक कुल 70 शव और 29 मानव अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं। इनमें से 40 शवों और एक मानव अंग की शिनाख्त हो चुकी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...