योग को दैनिक जीवन एवं लोक व्यवहार में अपनाने के संकल्प के साथ ’अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन’

योग को दैनिक जीवन एवं लोक व्यवहार में अपनाने के संकल्प के साथ ’अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन’

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि योग का मतलब जोड़ना है। योग पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को समूचे विश्व में एक नई पहचान दी है। बेबीरानी मौर्य ने कहा कि युवाओं को योग को आत्मसात करना चाहिए तभी हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।

योगनगरी ऋषिकेश में 1 मार्च 2021 से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का योग को दैनिक जीवन एवं लोक व्यवहार में अपनाने के संकल्प के साथ समापन हो गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में इसका आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि योग का मतलब जोड़ना है। योग पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को समूचे विश्व में एक नई पहचान दी है। बेबीरानी मौर्य ने कहा कि युवाओं को योग को आत्मसात करना चाहिए तभी हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होने कहा कि योग एक साधना ही नहीं वरन एक संस्कृति है, जो कि ऋषि मुनियों ने कठिन तप से प्राप्त की है।

इससे पूर्व प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि योग की शक्ति से ही हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। आज विश्व में फैल रही तमाम वैश्विक बीमारियों से हमें योग ही बचा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कोविड-19 से लड़ने में योग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महाराज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग अंतर्रराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित हुआ है। भारत वर्ष ऋषिमुनियों मनीषियों की भूमि है। यहां से योग जैसी विधा का जन्म हुआ जो कि तन मन को स्वस्थ रखती है तथा आत्मा को परमात्मा से मिलाती है।

इस मौके पर उपस्थित वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि योग अब देव भूमि उत्तराखंड से पूरी दुनिया में आम लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है ओल्ड ब्रा उन्होंने कहा कि पश्चिम देशों ने भी योग के महत्व को स्वीकार करते हुए योग को अपनाएं है यही वजह है कि 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है।

योग महोत्सव में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश योग की धरती है और यहां से बहती भी गंगा की तरह योग पूरी दुनिया में प्रवाहित हो रहा है।

इस मौके पर विभिन्न देशों से आए उच्चायुक्तों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें बोसनिंयां के उच्चायुक्त मोहम्मद शिनजिक, नॉर्थ मेसोडोनिया के राजदूत नेहथ ईमिनी, फिजी के उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश एवं त्रिडाड एंड टैबगो के राजदूत डॉ. रोजर गोपाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली रोपवे एवं ऑनलाइन बुकिंग वेबसाईट का शुभारंभ किया और गढ़वाल मंडल विकास निगम की कैरा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

योग महोत्सव में कई लोगों ने आनलाईन माध्यम से हिस्सा लिया। जिसमें योग गुरू बाबा राम देव, रविशंकर, योगमाता शिवानी आदि ने भाग लिया। इस दौरान योग से जुड़े आचार्य बालकृष्णन, पीठेधीश्वर स्वामी नरेन्द्र गिरी, योग माता उषा, जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक डा. आशीष चैहान, जिलाधिकारी ईवा आशीष एवं कई योग प्रशिक्षकों, साधकों ने हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this