Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून विश्व बैंक की मदद से बुझेगी हजारों लोगों की प्यास : अनिता ममगाईं
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

विश्व बैंक की मदद से बुझेगी हजारों लोगों की प्यास : अनिता ममगाईं

विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित योजना से ऋषिकेश नगर निगम के 14 वार्डों के लोगों की प्यास बुझेगी। 45 करोड़ रुपये की इस योजना का स्मृति वन में शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। पेयजल निगम की वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट यूनिट की ओर से सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाना है।

इस योजना से काफी हद तक शुद्ध पेयजल की कमी को दूर किया जा सकेगा। शुक्रवार को योजना के शुभारंभ के मौके पर कार्यक्रम में शिरकत करते हुए नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की शत प्रतिशत आपूर्ति दूर की कौड़ी बनी हुई थी। ऐसे में वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट से पेयजल की समस्या दूर होगी।

 

 

उन्होंने योजना को परवान चड़ाने में अधिकारियों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि एक अच्छा अधिकारी वही है जो जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बिठाकर विकास की योजनाओं का खाका तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट भविष्य को देखकर तैयार किया गया जिसका लाभ आने वाले वर्षों में भी जनता को मिलेगा।

नए सीएम तीरथ के कार्यभार संभालने के बाद बन रही नई टीम, IAS राधिका झा समेत 6 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

इससे पूर्व शुक्रवार की दोपहर विश्व बैंक पोषित अर्धनगरीय क्षेत्रों में उत्तराखंड पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत योजना का स्मृति वन, लाल पानी में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता नमित रमोला, पार्षद विजेंद्र मोघा, विपिन पन्त, बीरेंद्र रमोला, लक्ष्मी रावत, अनिता प्रधान, गुरविंदर ,जगत नेगी, ममता नेगी, हेमलता आदि उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles