Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून नए सीएम तीरथ के कार्यभार संभालने के बाद बन रही नई टीम, IAS राधिका झा समेत 6 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

नए सीएम तीरथ के कार्यभार संभालने के बाद बन रही नई टीम, IAS राधिका झा समेत 6 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने पदभार संभालने के बाद अपनी नई टीम बनानी शुरू कर दी है। पिछले दिनों उन्होंने शैलेश बगोली को अपना निजी सचिव बनाया। इसके आदेश भी जारी हो गए। अब 6 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली है।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य सिविल सेवा के 6 अधिकारियों को नई तैनाती/अवमुक्त दी गई है। मुख्यमंत्री के सचिव पद की जिम्मेदारी से आईएएस श्रीमती राधिका झा को मुक्त कर दिया गया है। उनकी वर्तमान तैनाती सचिव, मुख्यमंत्री, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा तथा स्थानिक आयुक्त के पद पर है।

आईएएस अफसर डॉ. नीरज खैरवाल सचिव (प्रभारी) मुख्यमंत्री, ऊर्जा, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल तथा प्रबंध निदेशक पिटकुल हैं। उनसे सचिव (प्रभारी) मुख्यमंत्री का कार्यभार वापस ले लिया गया है।

वहीं, आईएएस सुरेंद्र नारायण पांडेय सचिव (प्रभारी) ऊर्जा तथा निदेशक उरेडा की जिम्मेदारी देख रहे हैं उन्हें सचिव (प्रभारी) मुख्यमंत्री के तौर पर तैनाती दी गई है।

इस सूची में अगला नाम आईएएस अधिकारी सुश्री सोनिका का है जो वर्तमान तैनाती के तहत अपर सचिव, पर्यटन, धर्मस्व, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद के पद पर काम कर रही हैं। उन्हें अपर सचिव, मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पीसीएस अधिकारी अपर सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्व, खनन, निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण तथा निदेशक, खनन के तौर पर वर्तमान तैनाती है और अब उन्हें अपर सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पदभार से अवमुक्त किया गया है।

आखिरी नाम सुरेश चंद्र जोशी, सचिवालय सेवा का है। वह अपर सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक, जनजाति निदेशालय, उत्तराखंड, निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून तथा प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें अपर सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के कार्यभार से अवमुक्त किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...