Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड के सीएम तीरथ ने हटाए त्रिवेंद्र सरकार में नियुक्त ये सभी दायित्वधारी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के सीएम तीरथ ने हटाए त्रिवेंद्र सरकार में नियुक्त ये सभी दायित्वधारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक बड़ा फैसला बदल दिया है। जी हां, पूर्व सीएम के समय नियुक्त किए गए दायित्वधारियों को हटा दिया गया है। इनमें त्रिवेंद्र सरकार में नियुक्त किए गए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार और अन्य पदों पर गैर सरकारी मंत्री स्तर, राज्यमंत्री आदि शामिल हैं।

इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से मुख्य सचिव ओम प्रकाश के हस्ताक्षर वाला पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसमें साफ लिखा गया है कि 18 मार्च 2017 से वर्तमान तक मंत्रिपरिषद विभाग द्वारा विभिन्न आदेशों से विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों आदि में नामित या नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभावों जैसे मंत्रीस्तर/राज्यमंत्री स्तर/अन्य महानुभाव स्तर/सदस्य तथा अन्य को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है।

हालांकि इसमें संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि के लिए नियुक्त लोग शामिल नहीं हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड की कमान संभालने के बाद से ही तीरथ सिंह रावत पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के कई फैसले बदल चुके हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...