केंद्र में संयुक्त सचिव जगमोहन सुन्द्रियाल होंगे सीएम तीरथ सिंह रावत के OSD

केंद्र में संयुक्त सचिव जगमोहन सुन्द्रियाल होंगे सीएम तीरथ सिंह रावत के OSD

मूल रूप से देहरादून के रहने वाले केंद्र में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे संयुक्त सचिव जगमोहन सुन्द्रियाल को अपना नया ओएसडी बनाया है। वह ऑस्ट्रेलिय, बहरीन, चीन समेत दुनिया के कई देशों में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का हिस्सा रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के तौर पर काम कर रहे जगमोहन सुन्द्रियाल को अपना ओएसडी (ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी) चुना है। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी को भेजे पत्र में इस बाबत आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इस पत्र में जगमोहन सुंद्रियाल के वर्तमान कार्यालय से उन्हें रिलीव करने को लेकर संपर्क करने को कहा गया है।

राज्यसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव जगमोहन सुंद्रियाल जुलाई 2017 से इस पद पर कार्यरत हैं। वह स्वास्थ्य, परिवहन एवं पर्यटन, एमपीलैंड्स संबंधीय संसदीय समितियों और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, लेखा और बजट तथा समिति समन्वय प्रभाग के विभागीय प्रभारी हैं।

उन्हें भारतीय संसद और भारत सरकार में विधायी, प्रशासनिक और लोक नीति संबंधी मुद्दों से जुड़े कार्य का 35 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। संसद के सभी तीनों संगठनों राज्यसभा, लोकसभा और संसदीय कार्य मंत्रालय में कार्य का अनुभव है। सरकार और संसद दोनों की कार्यप्रणाली में पारंगत हैं।

कोरोना के चलते कुंभ में एक और बड़ा फैसला, शाही स्नान पर हरिद्वार नहीं आएंगी ट्रेनें, जानें कैसे पहुंचेंगे श्रद्धालु

शिक्षा की बात करें तो जगमोहन सुंद्रियाल ने केंद्रीय विद्यालय रानीखेत, उत्तराखंड से विद्यालयी शिक्षा हासिल की है। अंग्रेजी साहित्य में पीजी, गढ़वाल विश्वविद्यालय से और भारतीय विद्या भवन नई दिल्ली से औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन में पीजीडी किया है। लोक नीति और प्रबंधन में उन्होंने एमबीए और इग्नू से उन्होंने मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन किया है।

अनुभव पर गौर करें तो वह 1999 से 2004 के बीच कैबिनेट उद्योग मंत्री और अध्यक्ष लोकसभा के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2014 से 2016 के दौरान निदेशक के वेतनमान में संसदीय कार्य मंत्री (एम वेंकैया नायडू) के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में सेवा दी। सभी प्रकार की संसदीय समितियों में कार्य का अनुभव और राज्यसभा के सभापति द्वारा लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के विलय को लेकर एक प्रतिवेदन तैयार किया। स्थायी रूप से वह इंदिरानगर, देहरादून के रहने वाले हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this