Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड देहरादून की आशा नेगी और रित्विक बने नच बलिए के विजेता
अतुल्य उत्तराखंड

देहरादून की आशा नेगी और रित्विक बने नच बलिए के विजेता

Asha Negi and Ritwik Dhanjani, Winner, Dance India Danceरियलिटी शो ‘नच बलिए’ 6 का समापन हो गया। इसमें टीवी कलाकार आशा नेगी और रित्विक धनजानी विजेता बने।

इस जोड़ी को पुरूस्कार के रूप में 35 लाख रूपये के साथ नच बलिए की ट्राफी, एक रेनाॅल्ट डस्टर कार और आॅस्ट्रलिया भ्रमण का टिकट प्रदान किया गया।

इसके अलावा उनके कोरियोग्राफर वैभव और भावना को भी 5 लाख रूपये का पुरूस्कार प्रदान किया गया।

खिताब जीतने के बाद आशा की आंखों में खुशी के आंसू छलक गये तथा रित्विक खुशी से उछलने लगा।

फिल्म निर्माता साजिद खान, कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस शो के जज थे।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles