Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून शादियों में अब 200 नहीं केवल 100 लोगों को ही परमिशन, पढ़िए उत्तराखंड में क्या-क्या बढ़ी सख्ती
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

शादियों में अब 200 नहीं केवल 100 लोगों को ही परमिशन, पढ़िए उत्तराखंड में क्या-क्या बढ़ी सख्ती

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते केस के बीच पाबंदी बढ़ाई जा रही है। हरिद्वार कुंभ को अब आगे प्रतीकात्मक रखने के पीएम नरेंद्र मोदी के अनुरोध के बाद भीड़भाड़ काफी कम हो गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हालात संभालने के लिए अहम बैठक की है।

शादी कार्यक्रमों को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बीजापुर हाउस में कोविड को लेकर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शादियों में अब 200 नहीं बल्कि 100 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

प्रदेश सरकार के अन्य फैसलों पर एक नजर

  1. बिना मास्क के घूमने वालों पर जुर्माने की राशि को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया।
  2. नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाए।
  3. आगे जाकर स्थिति ज्यादा न बिगड़े, इसके लिए सीएम ने मौजूदा गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से पालन करने को कहा है।
  4. राज्य के बॉर्डर्स पर आवश्यकतानुसार चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे और बिना आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  5. आगे की स्थिति का आकलन करते हुए कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे। अधिक से अधिक टेस्टिंग पर फोकस किया जाएगा।
  6. मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड के इलाज के जरूरी दवाईयों की ब्लैकमार्केटिंग न होने पाए। यदि कोई दवा विक्रेता इसमें लिप्त पाया जाएगा तो तत्काल लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
  7. कोविड से संबंधित सभी जरूरी उपकरण सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होने चाहिए।
  8. दवाइयों की कीमतों पर भी नियंत्रण रखा जाएगा। जिन जिलों में ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहां नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं।
  9. चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर आने वालों के लिए आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी।
  10. होम आइसोलेशन के लिए जरूरी प्रोटोकॉल का पूरा पालन करवाया जाए। होम आईसोलेशन वालों को जरूरी किट दी जाए और उनसे लगातार सम्पर्क रखा जाए। कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाएगा।
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...