Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार कुंभ का आखिरी प्रमुख स्नान होते ही हरिद्वार में लगा कोरोना कर्फ्यू, जानें क्या-क्या रहेगी छूट
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

कुंभ का आखिरी प्रमुख स्नान होते ही हरिद्वार में लगा कोरोना कर्फ्यू, जानें क्या-क्या रहेगी छूट

31 march will remain lockdown in uttarakhand

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 5703 नए मामले आए हैं और 96 लोगों की मौत हो गई है। हरिद्वार सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक हैं। केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में अब जिला प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है।

उत्तराखंड में जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देख जिले स्तर पर सख्त पाबंदियां बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को कुंभ का अंतिम शाही स्नान संपन्न होते ही हरिद्वार जिले में तीन मई तक पूर्ण रूप से कोरोना कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया गया।

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मंगलवार देर शाम इस बारे में निर्देश जारी किए। हालांकि आवश्यक सेवाओं के लिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, उस पर छूट मिलेगी।

हरिद्वार में इनदिनों रोज 700 से ज्यादा नए कोरोना मरीज बढ़ रहे थे। सोमवार को तो 1501 मामले आ गए। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक जिले में 200 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुंभ के कारण यहां सख्ती कम थी, केवल नाइट कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा था।

कोरोना कर्फ्यू की गाइडलाइंस जानिए
– आवश्यक सेवाओं को छोड़कर प्रदेश और केंद्र सरकार के सभी विभागों के कार्यालय बंद रहेंगे।
– पोस्ट ऑफिस और बैंक भी पहले की तरह खुले रहेंगे।
– अस्पताल और मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुले रहेंगे। फल-सब्जी, डेरी, बेकरी, मीट-मछली, राशन, पशु चारा की दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी।
– फैक्ट्री के कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने-जाने की छूट रहेगी।
– होम डिलिवरी वाले होटल और रेस्टोरेंट भी खुलेंगे।
– पेट्रोल पंप और गैस आपूर्ति पूरे समय खुली रहेगी।
– मालवाहक वाहनों के आवागमन में छूट रहेगी।
– आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों और सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी आवागमन के लिए छूट।
– सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे और इनके वाहनों और कार्मिकों को आने जाने की छूट रहेगी।
– हवाई जहाज, ट्रेन और बस से यात्रा करने वालों को आवागमन में छूट रहेगी।
– शादी व संबधित समारोह में प्रतिबंधों के साथ छूट, बारात घरों में 50 प्रतिशत लोग ही रह सकते हैं।
– शव यात्रा वाहन को छूट रहेगी, अंतिम संस्कार में केवल 20 और अस्थि विसर्जन में केवल पांच व्यक्ति शामिल होंगे।

 

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...