कालाबाजारी रोकने को हिल मेल का सुझाव DGP अशोक कुमार को पसंद आया, बोले- अमल करेंगे

कालाबाजारी रोकने को हिल मेल का सुझाव DGP अशोक कुमार को पसंद आया, बोले- अमल करेंगे

ऐसे वक्त में जब रेमडेसिविर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओं की भारी मांग है, कुछ लोग कालाबाजारी का घिनौना धंधा कर रहे हैं। पुलिस ने इसके खिलाफ व्यापक रणनीति के तहत अभियान चला रखा है। इस बीच, हिल मेल ने प्रदेश के डीजीपी को सुझाव दिया था, जिस पर उन्होंने अमल करने की बात कही है।

कोरोना महामारी में जब लोगों की जान संकट में है, तो कुछ लोग ऑक्सीजन और दवाओं की कालाबाजारी कर पैसे कमाने में जुटे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए हिल मेल का सुझाव उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को पसंद आया है। उन्होंने कहा है कि इस पर अमल किया जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस की कोरोना आपदा में जीवन रक्षक वस्तुओं की कालाबाज़ारी रोकने की मुहिम के बारे में हिल-मेल फाउंडेशन के सदस्य अंकित शर्मा से बातचीत के दौरान उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इस विपदा में कालाबाज़ारी को रोकने के लिए लोग आगे आएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जीवन रक्षक वस्तुओं की ज़रूरत है और पुलिस की मदद करते हैं तो सीज़ किए गए समान में से खबर देने वाले के परिवार को अगर ज़रूरत है तो उन्हें वह चीज़ ज़रूर उपलब्ध कराई जाएगी।

 

रुड़की के प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 5 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा

कोरोना काल में जैसे ही नए मरीज तेजी से बढ़ने लगे तो स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल उपकरणों, जवाओं आदि की कमी होने लगी। ऐसे में ऑक्सीमीटर, दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी शुरू हो गई। उत्तराखंड पुलिस ने इस दिशा में सख्त ऐक्शन लेना शुरू किया है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन, PM मोदी ने सीएम रावत को मिलाया फोन

पुलिस ने कहा है कि कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर व अन्य जीवन रक्षक दवाओं और आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई ये आपको तय रेट से अधिक पर बेच रहा है तो आप हेल्पलाइन नम्बर 9411112780 एवं 9412029536 पर शिकायत कर सकते हैं।

इसके अलावा पुलिस ने लोगों को सावधान किया है कि ऑक्सीजन एवं दवाओं के नाम पर साइबर क्राइम से बचें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही रजिस्ट्रेशन करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी एप डाउनलोड न करें।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this