Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में फिर सामने आए कोरोना के 5500 से ज्यादा मामले, 168 की मौत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में फिर सामने आए कोरोना के 5500 से ज्यादा मामले, 168 की मौत

चौंकाने वाली बात यह है कि पहाड़ी जिले अल्मोड़ा के बेस हॉस्पिटल में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा सल्ट सीएचसी और अन्य अस्पतालों में 4 लोगों की मौत हुई है।

उत्तराखंड में रोजाना सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 5000 से ऊपर बनी हुई है। सोमवार को एक बार फिर राज्य में 5541 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके अलावा 168 लोगों की जान चली गई। राज्य में इस समय कोरोना के 74480 एक्टिव केस हैं। वहीं सैंपल पॉजिटिविटी रेट भी 6.12% है।

चौंकाने वाली बात यह है कि पहाड़ी जिले अल्मोड़ा के बेस हॉस्पिटल में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा सल्ट सीएचसी और अन्य अस्पतालों में 4 लोगों की मौत हुई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 1857 मामले आए हैं।
इसके बाद ऊधम सिंह नगर में 717 और हरिद्वार में 591 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहाड़ी जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में 87, बागेश्वर में 96, चमोली में 210, चंपावत में 228, नैनीताल में 517, पौड़ी में 335, पिथौरागढ़ में 103, रुद्रप्रयाग में 158, टिहरी में 271 और उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण के 371 मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में सोमवार को कुल 25497 सैंपल लैब में टेस्ट करने के लिए भेजे गए हैं। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 2,49,814 मामले आए हैं। जिनमें 1,66,521 स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में अब तक 3896 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Image

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...