Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना काल में उम्मीद जगाती खबर, बागेश्वर के दीपक को माइक्रोसॉफ्ट ने दिया 40 लाख का पैकेज
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वर

कोरोना काल में उम्मीद जगाती खबर, बागेश्वर के दीपक को माइक्रोसॉफ्ट ने दिया 40 लाख का पैकेज

कोरोना काल में अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने उत्तराखंड के लाल को 40 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर सिलेक्ट किया है। नौकरी जाने और कमाई घटने की खबरों के बीच यह पॉजिटिव खबर उम्मीद जगाने वाली है। बागेश्वर के रहने वाले दीपक सिंह रौतेला ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं। उन्हें दुनियाभर में चर्चित और बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 40.37 लाख रुपये का पैकेज दिया है।

दीपक के पिता सेना में रहे हैं। परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए दीपक का चयन हुआ है। अच्छी बात यह है कि देहरादून स्थित विश्वविद्यालय के 1400 से ज्यादा छात्रों के प्लेसमेंट एडोबी, माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों में हुए हैं।

दीपक सिंह माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर होंगे। दीपक को इससे पहले एक अन्य कंपनी में 17 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हो चुका है। वह विश्वविद्यालय के कई स्टूडेंट्स के साथ ऐमजॉन में इंटर्नशिप कर चुके हैं।

उत्तराखंड के सपूत वाइस एडमिरल संदीप नैथानी को नौसेना में अहम जिम्मेदारी, पहाड़ के लिए गर्व का पल

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...