Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती
उत्तराखंड न्यूज़

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती

Madhav Bhardwajअगर मन में सच्ची लगन हो और दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं होता यही कारनामा कर दिखाया है मसूरी के माधव भारद्वाज ने। जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत के दम पर आइएससी परीक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह सच ही है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।

माधव दोनों हाथों से विकलांग हैं, लेकिन उसने कभी भी इस शारीरिक कमी को आडे़ नहीं दिया। उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनका अगला लक्ष्य साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद आइएएस बनकर देश की सेवा करना है।

बेटे की सफलता से उत्साहित भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत अधिकारी माधव के पिता रामकुमार भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने बेटे को कभी किसी चीज की कमी नहीं खलने दी। उसे यह अहसास नहीं होने दिया कि वह किसी भी प्रकार से शारीरिक रूप से दुर्बल है।

माधन ने कक्षा 10 में भी 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वह बताता है कि अपंगता मेरी मेहनत और सफलता में कहीं भी आड़े नहीं आई है।

माधव के पिता भारतीय वायुसेना में 1964 से 1988 तक बतौर वारंट ऑफिसर सेवा दे चुके हैं। उनकी माता माला भारद्वाज भी सामाजिक विज्ञान व संस्कृत में स्नातकोत्तर डिग्री धारक हैं और एक सफल गृहणी हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...