उत्तराखंड के आनंद प्रकाश बडोला बतौर कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) की कमान संभाल ली है। उन्होंने महानिरीक्षक एस परमेश से कमांडर तटरक्षक (पूर्व) का कार्यभार ग्रहण किया है। एस परमेश को कमांडर तटरक्षक (पश्चिम) नियुक्त किया गया है।
महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला, वर्ष 1990 में भारतीय तटरक्षक में भर्ती हुए और अपने लगभग तीन दशक के विशिष्ठ कार्यकाल के दौरान भारतीय तटरक्षक के विभिन्न श्रेणी के पोतों की कमान संभाली है । फ्लैग अफसर ने तटीय और अपतटीय क्षेत्रों में विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएँ दी है तथा उनका संचालन, प्रशासन, मानव संसाधन, नीति और योजना क्षेत्रों में प्रभावशाली एवं सरहानीय रिकॉर्ड है ।
वह फ्लैग अफसर नौचालन और निर्देशन (डायरेक्शन) के विशेषज्ञ हैं तथा यूएस स्टाफ महाविद्यालय न्यू पोर्ट, यूएसए के पूर्व छात्र है। महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बड़ोला ने रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। उन्हें दो बार भारतीय तटरक्षक महानिदेशक द्वारा प्रशंसा और कमांडर–इन–चीफ अंडमान एवं निकोबार द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया जा चुका है।
फ्लैग ऑफिसर ने अपने कार्यकाल में विभिन्न स्टाफ नियुक्तियों का पद संभाला है, जिनमें प्रधान निदेशक (प्रशासन) तटरक्षक मुख्यालय, कमान अधिकारी तटरक्षक स्टेशन (दिल्ली), मुख्य स्टाफ अधिकारी (संचालन) तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) और क्षेत्रीय संचालन और योजना अधिकारी, क्षेत्र (पश्चिम और अंडमान और निकोबार ) सम्मिलित है, जहां उन्होंने उच्च स्तर की परिचालन प्रभावशीलता और सेवा के लिए प्रशासनिक समेकन को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
17 मई 2017 को फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने के बाद वह मुख्यालय तटरक्षक पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र और पश्चिम समुद्री सीमा क्षेत्र में स्टाफ प्रमुख के पद पर रहे। वह दिसंबर 2019 से जून 2021 तक कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के पद पर कार्यरत रहे। 15 अगस्त 2020 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया। फ्लैग ऑफिसर बडोला उत्तराखंड से हैं। पत्नी नीलिमा के अलावा उनके परिवार में दो बेटे करण और अर्जुन हैं।


Leave a comment