कोरोना काल में फिर न हो संकट, ONGC ने पौड़ी के सतपुली और कोट CHC में लगाया ऑक्सीजन प्लांट

कोरोना काल में फिर न हो संकट, ONGC ने पौड़ी के सतपुली और कोट CHC में लगाया ऑक्सीजन प्लांट

पिछले दिनों ऑक्सीजन की कमी के चलते कई लोगों की जान चली गई थी। कई अस्पताल कोर्ट भी जा रहे थे, जिससे उनके यहां भर्ती मरीजों के लिए जल्द ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके। जैसे ही हालात सुधरे ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सरकार के साथ-साथ कई संस्थाएं भी मदद को आगे आई हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में ऑक्सीजन का घोर संकट पैदा हो गया था। ऐसे में कोरोना केस कम होने के बाद उस दिशा में गंभीर प्रयास हो रहे हैं, जिससे भविष्य वह संकट दोबारा पैदा न हो। पौड़ी जिले के सतपुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विकास खंड कोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया गया है। इससे एक बार में 20 लोगों को एक साथ ऑक्सीजन दी जा सकती है।

कोरोना की दूसरी लहर ने जिस तरह से समूचे विश्व को घुटनों पर ला दिया, इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्थाओं ने ओएनजीसी के सहयोग से ये ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाया है। इन तैयारियों से कोरोना की तीसरी लहर से बचाव होगा। साथ ही भविष्य में इस तरह की किसी आपदा से लड़ने में मदद मिलेगी।

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की प्रमुख संस्था संभार्य फाउंडेशन व सोनू नव चेतना फाउंडेशन ने कार्य सुचारू रूप से समयानुसार किया है। अभिषेक देशवाल और डॉ दुर्गेश ने बताया कि इस कार्य को करने के लिए विशेष तौर पर ओएनजीसी फाउंडेशन का सहयोग रहा। संस्थाओं ने दोनों जगह 45 एलपीएम और 8 एलपीएम कम्प्रेसर ऑक्सीजन जनरेशन मशीन लगवाई है।

इस कार्य की मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी सराहना की है और संस्थाओं को अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके साथ-साथ संस्था द्वारा पौढ़ी के बौन्सरी व घीड़ी गांव के मुख्य चौराहों पर लाइट लगाई गई और दोनों गांव के कुछ जरूरतमंद परिवारों को राशन भी दिया गया।

विधायक मुकेश कोली ने बताया कि सतपुली और कोट ब्लॉक में लगे इस ऑक्सीजन प्लांट से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। अब उन्हें शहर की तरफ नहीं भागना पड़ेगा। स्थानीय प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और लोगों ने इस कार्य के लिए ओएनजीसी के चेयरमैन सुभाष कुमार, डायरेक्टर एचआर श्रीमती अलका व इडी पार्थिबन, विजयराज व मनोज भरतवाल के साथ-साथ दोनों संस्थाओं के संस्थापक डॉ. दुर्गेश व अभिषेक देशवाल का ह्रदय से आभार प्रकट किया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this