Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से निपटने की तैयारी, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से निपटने की तैयारी, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर अगले एक-दो महीने में आ सकती है। कुछ लोग कोरोना की तीसरी लहर आने की वजह डेल्टा प्लस वेरिएंट को बता रहे हैं। भारत के बाद यह यूरोप और अमेरिका में भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने विभागों को अलर्ट किया है।

देश में कोरोना की दूसरी लहर काफी हद तक नियंत्रण में दिख रही है पर वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है बल्कि वह नए-नए रूप में आने लगा है। ऐसा ही कोरोना का वेरिएंट डेल्टा प्लस गंभीर खतरे के रूप में चुनौती दे रहा है। उत्तराखंड में अभी डेल्टा प्लस का कोई केस नहीं आया है पर दूसरे राज्यों में जिस तेजी से मरीज बढ़े हैं वह राज्य के लोगों के माथे पर भी बल दे रहा है।

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी डेल्टा प्लस वेरिएंट की प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा की ओर से सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ‘डेल्टा प्लस’ फैल रहा है।

  • इससे संक्रमण तेजी से बढ़ता है और संक्रमित व्यक्ति के फेफड़ों को वायरस ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।
  • नए वेरिएंट की रोकथाम व नियंत्रण के लिए वर्तमान में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए जो गतिविधियां संचालित की जा रही हैं उन्हें और सृदृढ़ किया जाए
  • कोविड-19 व अन्य संक्रमणों से होने वाले लक्षण/बीमारी वाले व्यक्तियों की पहचान समय पर की जाए।
  • कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाए।
  • निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाए। कोरोना जांच की सुविधा में तेजी लाई जाए।
  • मरीजों के इलाज के लिए सभी कोविड चिन्हित अस्पतालों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

उत्तराखंड सरकार कोरोना की दूसरी लहर के समय पैदा हुआ ऑक्सीजन संकट को देखते हुए आगे की तैयारियों में जुटी हुई है।  सीएम तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ के जिला अस्पतालों सहित हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट एवं कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों का वर्चुअली लोकार्पण एवं एक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास किया।

सीएम ने बताया कि इनके द्वारा प्रतिदिन 4.76 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। CHC स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट्स लगाये जा रहे हैं। अभी राज्य में 17 ऑक्सीजन प्लांट कार्यशील हैं, जबकि 17 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य चल रहा है। इसके अलावा 11 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य के अस्पतालों में 5675 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तथा 14349 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। 2494 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तथा 6231 ऑक्सीजन सिलेंडर जल्द राज्य को मिलने वाले हैं।

टोक्यो की तैयारी है… सुखविंदर की आवाज में गाया ओलंपिक सॉन्ग मचा रहा धूम, दिख रहे उत्तराखंड के बच्चे

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...