Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून टोक्यो की तैयारी है… सुखविंदर की आवाज में गाया ओलंपिक सॉन्ग मचा रहा धूम, दिख रहे उत्तराखंड के बच्चे
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

टोक्यो की तैयारी है… सुखविंदर की आवाज में गाया ओलंपिक सॉन्ग मचा रहा धूम, दिख रहे उत्तराखंड के बच्चे

अब ओलंपिक खेलों में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में समाचार पत्रों, चाय की बैठकों, ऑफिसेज और बाजारों में अब खेलों की चर्चा शुरू हो गई है। उत्तराखंड में तो एक गीत की चर्चा खूब है, जिसमें यहां के बच्चे भी दिखाई देते हैं।

पौड़ी गढ़वाल जिले के श्री तिमली गांव में खुशी की लहर है। जैविक खेती और उत्पादों के लिए मशहूर उत्तराखंड के इस गांव में इन दिनों ओलंपिक की बात हो रही है। जी हां, यहां के लोग ओलंपिक का वो गीत गुनगुना रहे हैं जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है और काफी पसंद किया जा रहा है।

टोक्यो की तैयारी है… सुखविंदर सिंह की आवाज में गया यह गीत जोश और ऊर्जा से भर देता है। टोक्यो 2021 ओलंपिक खेलों से पहले भारत के ओलंपिक खिलाड़ियों को यह गीत समर्पित है। संगीत सलीम सुलेमान का है।

खास बात यह है कि इस वीडियो में पौड़ी के तिमली विद्यापीठ के बच्चे भी दिखाई देते हैं। देशभर के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह पैदा करने वाले इस गीत में शामिल होने से गांव ही नहीं, आसपास के लोग भी प्रेरित हो रहे हैं। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप पूरा गीत सुन सकते हैं।

https://olympics.com/hi/video/apne-olympians

आशीष डबराल ने हिल मेल से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड के ही रहने वाले सोनल डबराल ने इस गीत को तैयार करने में मदद की है और कुछ सीन यहां के बच्चों पर भी फिल्माए गए हैं।

ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और अब तक 100 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने इन खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। दरअसल, ओलंपिक 2020 को पिछला साल ही आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना संक्रमण के विकराल रूप को देखते हुए इतिहास में पहली बार ओलंपिक को आगे बढ़ाया गया।

अब टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय टीम का आधिकारिक थीम सॉन्ग ‘लक्ष्य तेरा सामने है…’ भी आ चुका है। इसका शुभारंभ खेल मंत्री किरेण रिजिजू ने किया है। इसे मोहित चौहान ने गाया और संगीतबद्ध किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...