Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड को दो कैबिनेट मंत्रालय देने जा रहे पीएम मोदी, अजय भट्ट और अनिल बलूनी का नाम!
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड को दो कैबिनेट मंत्रालय देने जा रहे पीएम मोदी, अजय भट्ट और अनिल बलूनी का नाम!

उत्तराखंड को पहली बार दो कैबिनेट मंत्रालय मिलने जा रहे हैं। मोदी सरकार 2.0 के पहले कैबिनेट विस्तार में नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को जगह मिलने जा रही है। इस बीच, कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' का इस्तीफा हो गया है।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार में कुछ ही समय शेष बचा है। ऐसे में किन नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है, यह लगभग तय हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखंड को पहली बार दो कैबिनेट मंत्रालय मिलने जा रहे हैं। मोदी सरकार 2.0 के पहले कैबिनेट विस्तार में नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को जगह मिलने की संभावना है।

कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का इस्तीफा हो गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते ऐसा हुआ है। हालांकि मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने डेढ़ महीने तक मंत्रालयों की समीक्षा के बाद कैबिनेट में बदलाव का फैसला लिया है।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से सांसद अजय भट्ट राज्‍य में पार्टी के मुखिया भी रहे हैं। वह विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। अजय भट्ट उत्‍तराखंड में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। राज्य में भाजपा की सरकारों में कई मंत्रालयों का अनुभव उनके पास है।

अनिल बलूनी को 2018 में भाजपा ने उत्तराखंड से राज्‍यसभा भेजा था। वह पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता हैं। पौड़ी-गढ़वाल जिले से आने वाले बलूनी को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का करीबी समझा जाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...