Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का इस्तीफा
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का इस्तीफा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज ही मंत्रिमंडल विस्तार होना है। ऐसे में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड से किसी नए चेहरे को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलना पक्का माना जा रहा है।

केंद्रीय कैबिनेट विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि निशंक ने खराब स्वास्थ्य के चलते इस्तीफा दिया है। पिछले दिनों उन्हें कोरोना हो गया था और उसके बाद उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।

निशंक उत्तराखंड के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वह हरिद्वार से सांसद हैं। उनके इस्तीफे के बाद यह तय माना जा रहा है कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत या राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी में से किसी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

उत्तराखंड से तीरथ, अनिल बलूनी, भट्ट की चर्चा

हाल में संवैधानिक कारणों से तीरथ सिंह रावत को इस्तीफा देना पड़ गया था। उत्तराखंड से एक और नेता का नाम चर्चा में है। सांसद अजय भट्ट को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हाल में सीएम की रेस में उनका भी नाम था। बताया जा रहा है कि आज सुबह पीएम आवास पर पहुंचने वाले नेताओं में वह भी थे।

सरकार ने दिखाई मसूरी को वो तस्वीर, जो कोरोना की तीसरी लहर के लिए है खतरे की घंटी!

फिलहाल कैबिनेट विस्तार में जिन नए चेहरों को जगह मिलने की चर्चा है। उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, अनुप्रिया पटेल, सर्वानंद सोनोवाल, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और पशुपति पारस का नाम है। इनमें अनिल बलूनी का भी एक नाम है। वह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और उत्तराखंड से आते हैं। कोरोना काल में उत्तराखंड के लोगों के लिए विदेश से राहत सामग्री मंगाने में उनका नाम काफी सुर्खियों में रहा था।

इस बीच, श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...