Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री धामी का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री धामी का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया

धामी सरकार बनने के बाद के कार्यों और जिम्मेदारी में बदलाव का क्रम जारी है। अब आईपीएस अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया है। 9 जुलाई की तारीख में अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि शासन द्वारा जनहित में आपको वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड शासन का अतिरिक्त प्रभार देने का निर्णय लिया गया है।

अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रालयों में काम करने का अच्छा अनुभव है। वह 1996 बैच के आईपीएस हैं। वह मूल रूप से यूपी के बरेली के रहने वाले हैं। उन्हें 2011 में अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। 2012 में वह मानव संसाधन मंत्राय में निजी सचिव रहे। वह जम्मू कश्मीर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अभिनव कुमार बतौर एसएसपी हरिद्वार, देहरादून और उधमसिंह नगर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...