Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 24 घंटे बिजली, कांवड़ यात्रा, नौकरियां… पढ़िए दिल्ली में सीएम पुष्कर धामी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

24 घंटे बिजली, कांवड़ यात्रा, नौकरियां… पढ़िए दिल्ली में सीएम पुष्कर धामी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में मीडिया के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि वह एक सैनिक के पुत्र हैं। बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का और केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास के प्रपोजलों को उनके सामने रखा है। आश्वासन मिला है कि उन सब को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।

बिजली पर…

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सस्ती और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने पर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ श्रद्धा और आस्था का विषय है, श्रद्धा और आस्था का विषय भगवान से जुड़ा हुआ रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि किसी भी कीमत पर लोगों की जान का खतरा ना हो, किसी की भी जान ना जाए, जान बहुत कीमती है और हम किसी की भी जान को खतरा नहीं होने देंगे।

हरिद्वार में गंगा तट पर हुक्का पार्टी, केट काट रहे… आखिर युवाओं को हो क्या गया है? पढ़िए संतों ने क्या कहा

सड़क, वैक्सीन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की जब से केंद्र में सरकार बनी है उत्तराखंड के अंदर जो काम हुए वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी भी नहीं हुए। प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछा है। इन विपरीत परिस्थितियों में भी गरीबों को राशन देने की योजना चल रही है। वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 साल के कार्यकाल में मेरे से पहले जो मुख्यमंत्री रहे हैं उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, उन्हीं कामों को हम आगे बढ़ाएंगे जो काम पूरे नहीं हुए हैं रह गए, हम उनको पूरा करेंगे।

प्राथमिकताएं

उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि जितने शिलान्यास हुए हैं हर किसी का हम लोकार्पण करेंगे। जो काम हमारी सरकार ने शुरू किए हैं हम उसे पूरा करेंगे। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हमने पहली कैबिनेट में भर्ती निकालने के लिए प्रस्ताव लाने के साथ ही स्वरोजगार के माध्यम से भी लाखों रोजगार सृजन करने का भी काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को साथ लेकर हम उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सामने केवल चुनौती है उत्तराखंड को आगे ले जाने की। हमारा विकास का एजेंडा है, नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो उत्तराखंड के अंदर जो काम किए हैं उन्हें घर-घर तक पहुंचाना हमारा एजेंडा है। हमारी सरकार द्वारा जो योजनाएं शुरू की गई हैं उनको पूरा करना, लोगों को रोजगार देने के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना हमारा एजेंडा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सरकार के रूप में नहीं साझेदार के रूप में काम करें यह हमारा एजेंडा है।

उधर, मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नई दिल्ली में सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी जी से शिष्टाचार भेंट की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...