Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पहाड़ के छोरे ने विज्ञापन इंडस्ट्री में मचाया धमाल, बजरंग पूनिया के बचपन के रोल की हो रही तारीफ
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

पहाड़ के छोरे ने विज्ञापन इंडस्ट्री में मचाया धमाल, बजरंग पूनिया के बचपन के रोल की हो रही तारीफ

इस समय देशभर के लोगों की नजरें टोक्यो ओलंपिक पर हैं। ऐसे में कोका कोला का एक विज्ञापन खूब देखा जा रहा है। इसमें पहलवान बजरंग पुनिया के बचपन का रोल जिस युवा ने किया है वह चंपावत के निर्मल भट्ट हैं। आगे पढ़िए पूरी स्टोरी....

देवभूमि में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है। सेना से लेकर फिल्म उद्योग में पहाड़ के सपूत अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी क्रम में एक और होनहार का नाम शामिल हुआ है। उत्तराखंड के चंपावत जिले के बालातड़ी, जमलेक के रहने वाले निर्मल भट्ट को बड़ी उपलब्धि मिली है। 14 साल के निर्मल भट्ट ने एक विज्ञापन में एक्टिंग की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, यह विज्ञापन पहलवान बजरंग पूनिया के जीवन पर आधारित है। विज्ञापन में बजरंग पूनिया के बचपन का रोल निर्मल ने किया है। खास बात यह है कि विज्ञापन दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक कोका-कोला के मशहूर पेय ब्रांड थंब्स-अप के लिए बनाया गया है।

इस विज्ञापन के लिए आवाज भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने दी है। विज्ञापन टोक्यो में चल रहे ओलंपिक को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। विज्ञापन को थंब्स-अप ने अपने आफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। अब तक इसके दो वर्जन आ चुके हैं। 10 लाख से ज्यादा बार इन विज्ञापनों को अब तक यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इसके अलावा विज्ञापन को टीवी सहित अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा रहा है।

निर्मल के बारे में जानिए

निर्मल का थिएटर से पुराना नाता रहा है। वह तीन बार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय यानी एनएसडी दिल्ली से एक्टिंग वर्कशॉप कर चुके हैं। निर्मल अभी दिल्ली में नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। उनका सपना एक अच्छा कलाकार बनने का है। खाली वक्त में निर्मल घर पर ही एक्टिंग करते रहते हैं। उनके पिता हरीश भट्ट दिल्ली में शेयर मार्केट से जुड़ा खुद का रोजगार करते हैं।

बेटे की उपलब्धि पर हरीश कहते हैं कि निर्मल अभिनय को लेकर जुनूनी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि उसको सही दिशा में आगे बढ़ा पाएं। सबसे ज्यादा खुश उनकी मां हैं। माया देवी ही सबसे पहले एक्टिंग वर्कशॉप के लिए फॉर्म भरकर एनएसडी में जमा करने गई थीं।

हिंदी,अंग्रेजी के अलावा निर्मल कुमाउंनी भी अच्छी तरह बोल लेते हैं। वह लगातार पहाड़ आते रहते हैं। इस विज्ञापन के लिए जब निर्मल को ऑफर मिला तो उस वक्त वह चंपावत में ही थे। फोन आने के बाद तुरंत निकले और आगरा में तीन दिन तक शूटिंग की।

आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, कटरीना कैफ, शाहरुख खान के साथ कई बड़े ब्रांड्स के लिए निर्देशन कर चुके शशांक चतुर्वेदी उर्फ बॉब इस विज्ञापन के डायरेक्टर हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...