सीएम धामी की अधिकारियों को दो टूक, ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए दबाव न बनाएं

सीएम धामी की अधिकारियों को दो टूक, ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए दबाव न बनाएं

उत्तराखंड की कमान संभाले सीएम धामी को अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं और उन्होंने चौतरफा ऐक्शन लेना शुरू कर दिया। विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, संगठन के कामकाज के साथ उन्होंने अफसरों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है।

बेहद सरल स्वभाव के उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासन-प्रशासन के स्तर पर काफी सख्त हैं। इसकी एक बानगी उस आदेश में दिखाई दे रही है, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दो टूक संदेश दिया है। जी हां, उन्होंने आईएएस अधिकारियों को आचरण नियमावली की याद दिलाते हुए कहा है कि ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए कोई दबाव बनाने की कोशिश न करें।

दरअसल, आमतौर पर धारणा यह है किसी बड़े जिले या घर से करीब या किसी अन्य कारणों से अधिकारी ट्रांसफर की जुगत में रहते हैं लेकिन सीएम धामी के निर्देश पर कार्मिक एवं सतर्कता उत्तराखंड शासन के सचिव की ओर से 22 जुलाई 2021 को जारी किया गया निर्देश इस बाबत एक स्पष्ट रवैया सामने रखता है।

इसमें अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमावली 1968 के नियम-18 का जिक्र करते हुए निर्देश दिया गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तराखंड संवर्ग के सदस्य अपने सेवा संबंधी प्रकरणों को लेकर अपने उच्चतर प्राधिकारियों पर राजनैतिक या किसी अन्य प्रकार का दबाव बनाने की चेष्टा करना निषिद्ध है।

इस लेटर से साफ है कि आईएएस अधिकारी अब अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। उन्हें जहां जिस टास्क के लिए नियुक्त किया जाएगा उन्हें करना होगा। सीएम के इस पत्र से समझा जा रहा है कि अधिकारी अपने मनमाफिक नियुक्ति को लेकर सीनियर्स पर दबाव बनाने की कोशिश करते थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this