Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ हाईवे पर आया मलबा, रास्ता बंद, दोनों ओर लगी गाड़ियों की लंबी लाइन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

केदारनाथ हाईवे पर आया मलबा, रास्ता बंद, दोनों ओर लगी गाड़ियों की लंबी लाइन

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने यानी 31 जुलाई तक ऐसे ही बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मैदानी इलाकों में तो ठीक, पर पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। कई जगहों पर बोल्डर पहाड़ से गिरकर सड़क पर आ जा रहे हैं। ताजा मामला केदारनाथ हाईवे का है।

लगातार बारिश से केदारनाथ मार्ग देर रात से बंद है। हाईवे बंद होने से सड़क पर दोनों तरफ से सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई है। सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। महिलाओं और बच्चों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।

सभी जल्द से जल्द हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। राजमार्ग के गंगतल में भारी मलबा और बोल्डर गिरे हें। राजमार्ग पर गिरे मलबे को साफ करने में संबंधित विभाग की टीम मशीनें लेकर जुटी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर बाद तक आवागमन सामान्य हो जाएगा।

गौरतलब है कि ऐसी ही परिस्थितियों से बचने के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि लोग अगले एक हफ्ते पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें। 25, 26 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट भी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...