कैबिनेट के फैसले : उत्तराखंड में पहली अगस्त से खुलेंगे स्कूल, आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को UPSC की मुख्य परीक्षा के लिए मिलेगी वित्तीय मदद

कैबिनेट के फैसले : उत्तराखंड में पहली अगस्त से खुलेंगे स्कूल, आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को UPSC की मुख्य परीक्षा के लिए मिलेगी वित्तीय मदद

र्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये की वित्तीय मदद देने का भी फैसला किया गया है। पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने कुल 11 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट में लिए गए फैसले की जानकारी दी।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए चार अगस्त तक ‘कर्फ्यू’ की मियाद बढ़ाने के बाद उत्तराखंड सरकार स्कूल खोलने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने राज्य में पहली अगस्त से 6th से 12th तक के स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये की वित्तीय मदद देने का भी फैसला किया गया है। 23 अगस्त से 27 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है। कैबिनेट ने कुल 11 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट में लिए गए फैसले की जानकारी दी।

कैबिनेट के फैसले इस प्रकार हैं –

कोविड 19 शिक्षण संस्थाओं को 1 अगस्त से 6 से 12 तक खुलेंगे।

कौसानी क्षेत्र को नगर पंचायत बनाया गया।

पंतनगर का ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट 6 महीने के अंदर डीपीआर प्रस्तुत करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को कलसल्टेंट बनाया गया।

23 से 27 अगस्त तक होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र।

राज्य खाद्यान्न योजना के तहत फ्री राशन की योजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। पहले सीएम ने विचलन द्वारा योजना को लागू किया था।

यूपीएससी, एनडीए, सीडीएस, उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सरकार 50 हजार रुपये की मदद देगी।

वन भूमि की लीज से संबंधी नीति की लिपिकीय त्रुटि को ठीक करने की संस्तुति।

उत्तराखंड श्रम सेवा नियमावली में संशोधन कर लेबर और कारखाना में एक समान पदोन्नति दी जाएगी।

मेडिकल कॉलेज हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रपुर के प्राचार्य अब खुद का वेतन, ऑफिस का खर्चा, पीए की सैलरी के लिए पैसा व्यक्तिगत हस्ताक्षर से ले सकेंगे। अभी तक फाइनेंस कंट्रोलर के हस्ताक्षर जरूरी थे।

कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग के आर्थिक पैकेज में संशोधन किया गया। नैनीताल जिले की नौकुचिया ताल सात ताल आदि के 539 वोट चालक को भी 10 हज़ार की आर्थिक सहायता मिलेगी। सांस्कृतिक दलों को 2 हजार प्रति माह 5 महीने तक देने की संस्तुति की गई। भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल में नाव नवीनीकरण की छूट दी गई।

वेतन विसंगतियों को लेकर प्रकरणों के लिए इंदु पांडे की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई जो शीघ्र रिपोर्ट देगी। ऊर्जा का मामला भी यही समिति देखेगी। इस विषय में तीन माह के भीतर रिपोर्ट देगी।

 

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this