Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई हाईवे बंद, पहाड़ों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई हाईवे बंद, पहाड़ों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाल ही में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौसम के रुख को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की थी। बारिश से कई घटनाएं भी घटी हैं।

उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद हो गए हैं। कुछ जिलों में दर्जनों संपर्क सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग मलबे के कारण प्रभावित हुए हैं। सड़कों को साफ करने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। राजधानी देहरादून में रात से बारिश हो रही है जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन और मौसम ऐसा ही रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ों पर संभलकर या न जाने की सलाह दी जा रही है। इस मौसम में बादल फटने और पत्थर के बड़े बोल्डर गिरने की संभावना ज्यादा रहती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

देहरादून में क्षेत्र में एक पुल टूट गया है, जिस पर चौपहिया वाहन चलते थे। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है। ऐसे में लोग दहशत में हैं।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़-बारिश से संबंधित कई घटनाएं हुई हैं। अल्मोड़ा के नागाड में एक स्कूटी चालक बह गया है। उत्तरकाशी के बड़कोट में देर रात से हो रही बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी और मलबा भर गया है। यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर मलबा आने से बंद है। उत्तरकाशी में बड़ेथी ऑलवेदर रोड का कुछ हिस्सा ढह गया है। सड़क के नीचे एक मकान को नुकसान पहुंचा है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी बंद है। टिहरी जिले में भी लगातार बारिश हो रही है। फिलहाल गंगोत्री हाईवे खुला है पर जिले में 12 संपर्क मार्ग बंद हैं। चमोली जिले की बात करें तो बदरीनाथ हाईवे और 20 संपर्क मार्ग बंद हैं। लगातार बारिश से नदी और नालों में जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...