Home उत्तराखंड न्यूज़ कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार, केजरीवाल बोले – रायशुमारी के बाद किया चयन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार, केजरीवाल बोले – रायशुमारी के बाद किया चयन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उत्तराखंड के नेता देवभूमि को लूट रहे थे, तब कर्नल कोठियाल सीमा पर देश की सेवा में जुटे थे। उन्होंने केदारनाथ में पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाई। इसीलिए पार्टी ने उत्तराखंड के नवनिर्माण की जिम्मेदारी कर्नल कोठियाल को देने का फैसला किया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से रायशुमारी करने के बाद ही कर्नल कोठियाल को सीएम पद का चेहरा घोषित किया गया है। इसके अलावा कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाया जाएगा।

 

केजरीवाल ने कहा कि कर्नल कोठियाल ने लंबे समय तक देश की सेवा की है। जब उत्तराखंड के नेता देवभूमि को लूट रहे थे, तब कर्नल कोठियाल सीमा पर देश की सेवा में जुटे थे। उन्होंने केदारनाथ में पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाई। इसीलिए पार्टी ने उत्तराखंड के नवनिर्माण की जिम्मेदारी कर्नल कोठियाल को देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी है, वहीं उत्तराखंड देश की आधात्मिक राजधानी होगी। उधर, कर्नल कोठियाल ने सीएम पद का चेहरा बनाए जाने पर कहा कि उनके लिए यह गर्व और सम्मान का दिन है। वह राजनीति से भ्रष्टाचार खत्मकर प्रभावशाली गवर्नेंस के लिए इसमें आए हैं। अगर वह उत्तराखंड का नवनिर्माण करने में असफल हुए तो यह उनकी असफलता होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को छह महीने का वक्त देकर देखें, अगर जनता को लगेगा कि पार्टी सही दिशा में नहीं बढ़ रही है तो वह वोट मांगने नहीं आएंगे।

इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने संकल्प यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में राज्य भर से आए कार्यकर्ता शामिल हुए। राजपुर रोड पर इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ रोड शो दिलाराम चौक पर संपन्न हुआ।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...