Home उत्तराखंड न्यूज़ अब ‘आप’ ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए, एसएस कलेर ने सीएम धामी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़ा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

अब ‘आप’ ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए, एसएस कलेर ने सीएम धामी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़ा

'आप' ने इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन कमेटी का भी ऐलान कर दिया है। दीपक बाली को पार्टी ने कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया है, वहीं बसंत कुमार कैंपेन कमेटी के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। 'आप' के प्रदेश कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा से चुनाव लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के चलते पद छोड़ा है। वहीं पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए गढवाल, कुमाऊं और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल की मौजूदगी में हुई प्रेस वार्ता में बताया गया कि भूपेश उपाध्याय को कुमाऊं, अनंत राम चौहान को गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर को तराई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

 

 

‘आप’ ने इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन कमेटी का भी ऐलान कर दिया है। दीपक बाली को पार्टी ने कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया है, वहीं बसंत कुमार कैंपेन कमेटी के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

‘आप’ के प्रदेश कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी का आभार जताया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने अध्यक्ष को बदलते हुए गणेश गोदियाल को नई जिम्मेदारी दी थी। साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की थी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...