दून ड्रोन मेले की शुरुआत कर बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ड्रोन स्पोर्ट्स का केंद्र बने उत्तराखंड, मोदी सरकार देगी मदद

दून ड्रोन मेले की शुरुआत कर बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ड्रोन स्पोर्ट्स का केंद्र बने उत्तराखंड, मोदी सरकार देगी मदद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘हम ड्रोन के इस्तेमाल से मिलने वाले अपार अवसरों को पहचानते हैं। भारत सरकार एक उदार ड्रोन नीति और उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की शुरुआत के साथ इसे सक्षम करने की दिशा में काम कर रही है। हम उत्तराखंड सरकार से देहरादून को एयरोस्पोर्ट्स और भारत के ड्रोन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करने का अनुरोध करते हैं।’

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री, जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी के सिंह ने उत्तराखंड के देहरादून में दून ड्रोन मेला 2021 का शुभारंभ किया। सिंधिया ने पैराग्लाइडिंग के प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने दून ड्रोन मेले में प्रोटोटाइप का प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के साथ बातचीत भी की।

इस अवसर पर सिंधिया ने कहा, ‘हम ड्रोन के इस्तेमाल से मिलने वाले अपार अवसरों को पहचानते हैं। भारत सरकार एक उदार ड्रोन नीति और उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की शुरुआत के साथ इसे सक्षम करने की दिशा में काम कर रही है। हम उत्तराखंड सरकार से देहरादून को एयरोस्पोर्ट्स और भारत के ड्रोन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करने का अनुरोध करते हैं।’

इसके बाद एक ट्वीट में सिंधिया ने कहा, ‘उत्तराखंड को भारत का केवल एयरोस्पोर्ट्स ही नहीं बल्कि ड्रोन स्पोर्ट्स का भी केंद्र बनना चाहिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में केंद्र से इस दिशा में पूरा सहयोग प्राप्त होगा।’

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अंबर दुबे और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके अलावा, कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों में स्थानीय पुलिस बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारतीय वन्यजीव संस्थान, यूपीईएस – पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय, आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी, आईटीडीए देहरादून के छात्र और कर्मी तथा भारतीय ड्रोन उद्योग के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

इस दौरान ड्रोन और एयरोस्पोर्ट्स प्रदर्शन किए गए। इनमें सीमा सुरक्षा बल द्वारा पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन, हर्ष सचान द्वारा पैरामोटर प्रदर्शन और आईओटेकवर्ल्ड एविएशन और दक्ष द्वारा एक कृषि छिड़काव संबंधी ड्रोन प्रदर्शन शामिल थे। इसके अलावा, इस कार्यक्रम में ड्रोन एप्लिकेशन एंड रिसर्च सेंटर (डीएआरसी) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा स्वदेशी रूप से 3 डी-प्रिंटेट ड्रोन के साथ एक आपातकालीन खोज और प्रतिक्रिया ड्रोन प्रदर्शन भी शामिल था। इसके बाद स्वामित्व योजना के तहत आरव अनमैन्ड सिस्टम्स (एयूएस) द्वारा एक संक्षिप्त सर्वेक्षण ड्रोन प्रदर्शन के साथ-साथ स्कवाड्रन लीडर वर्षा कुकरेती (सेवानिवृत्त) द्वारा एक प्रशिक्षण ड्रोन प्रदर्शन किया गया।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this