Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का सीएम ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का सीएम ने किया लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का परिसर बनने से क्षेत्र को भी अनेक फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान चिकित्सकों के सेवा समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक सराहनीय कार्य हुए। वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन निर्मित की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में लगातार कोविड टीकाकरण का महाअभियान चल रहा है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के सभी 6 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण एक सप्ताह में पूर्ण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के साथ ही अन्य अवस्थापन सुविधाओं को भी विकसित करने के लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों में बढ़ोतरी की है, वहीं एमबीबीएस की फीस को भी कम किया है। इसके अलावा एमबीबीएस इंटर्न को मिलने वाले स्टाइपेंड को भी 7500 से बढ़ाकर 17000 कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है साल 2025 तक उत्तराखंड को सबसे शीर्ष राज्य के रूप में विकसित किया जाए इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रोड, हवाई और रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेमचंद्र, दून मेडिकल कॉलेज के पिं्रसिपल डॉ. आशुतोष सयाना व अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...