Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के मेजर जनरल विकास लखेड़ा ने असम राइफल्स के आईजी नॉर्थ का जिम्मा संभाला
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनफ़ौज

उत्तराखंड के मेजर जनरल विकास लखेड़ा ने असम राइफल्स के आईजी नॉर्थ का जिम्मा संभाला

मेजर जनरल विकास लखेड़ा नगालैंड में संघर्षविराम से पूर्व सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्हें जम्मू-कश्मीर और असम में आतंकवाद विरोधी अभियानों की योजना बनाने और संचालन करने का व्यापक अनुभव है। उन्हें सैन्य सेवा के दौरान सेना मेडल, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ कमेंडेशन कार्ड और दो बार जीओसी-इन-सी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

देश में सैन्य बलों में विभिन्न पदों पर महती जिम्मेदारी निभा रहे उत्तराखंड के सपूतों में एक और नाम मेजर जनरल विकास लखेड़ा का भी जुड़ गया है। उन्हें मेजर जनरल के पद पर प्रोन्नति के साथ ही असम राइफल्स का इंस्पेक्टर जनरल (नॉर्थ) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेजर जनरल लखेड़ा ने मेजर जनरल पीवीएस कौशिक से पद्भार ग्रहण कर लिया है।

मेजर जनरल लखेड़ा पद संभालने के बाद लगभग 18 महीने अथवा नियमानुसार सेना से सेवानिवृत्ति की तिथि तक यह दायित्व संभालेंगे। मेजर जनरल लखेड़ा ने नौ जून, 1990 को भारतीय सेना की सिख लाइट इंफैंट्री में कमीशन लिया। वह डिफेंस सर्विस कॉलेज वेलिंगटन से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

यह भी देखें –  विजय संकल्प यात्रा के समापन पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड से आने वाले सैनिकों का देश की रक्षा में अहम योगदान

मेजर जनरल विकास लखेड़ा नगालैंड में संघर्षविराम से पूर्व सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्हें जम्मू-कश्मीर और असम में आतंकवाद विरोधी अभियानों की योजना बनाने और संचालन करने का व्यापक अनुभव है। उन्हें सैन्य सेवा के दौरान सेना मेडल, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ कमेंडेशन कार्ड और दो बार जीओसी-इन-सी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...