आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर सदर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के नामांकन करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे।
योगी आदित्यनाथ ने नामांकन भरने से पहले आज गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की और देवाधिदेव महादेव का रूद्राभिषेक कर लोक-कल्याण एवं लोक-मंगल की कामना की।
आज श्री @GorakhnathMndr में विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर लोक-कल्याण एवं लोक-मंगल की कामना की।
हर-हर महादेव! pic.twitter.com/PnUWU0XOMz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैदल ही अमित शाह के साथ गोरखपुर कलेक्ट्रेट जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। गृह मंत्री अमित शाह के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से नामांकन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़ेे इंतजाम थे।
गृह मंत्री अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ के नामांकन करने पर उन्हें भव्य विजय की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा।
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ और उन्हें भव्य विजय की शुभकामनाएं दी।
जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा पुनः 300 पार के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराने जा रही है। pic.twitter.com/ZkRQnpSbfc
— Amit Shah (@AmitShah) February 4, 2022
योगी आदित्यनाथ के नामांकन भरते समय कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद थी सुरक्षा में आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो तैनात थे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे। सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इस समय हरिओम नगर से कचहरी चैराहे की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित थे।


Leave a comment