Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ श्रीनगर रैली में बोले प्रधानमंत्री मोदी, कुर्सी पाने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है कांग्रेस
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

श्रीनगर रैली में बोले प्रधानमंत्री मोदी, कुर्सी पाने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने गढ़वाली बोली में सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा, चार धाम की रक्षक प्रेमी, मां धारी देवी व कमलेश्वर महाराज की धरती। मेरा दीदी भूली, दाणा सयेणा, भुला भैजुयों थै मेरू प्रणाम। आशा करैं आप सब कुशल मंगल होला। जय बदरी विशाल, जय केदार।

Image

पीएम मोदी ने कहा कि जब वर्चुअल रैली होती है और पिछले दिनों वर्चुअल रैली के माध्यम से आपसे मिलता तो था मैं दिल्ली में होता तो जरूर था लेकिन मेरा मन उत्तराखंड के लिए ही भागता था। जब मनोरथ सच्चा हो तो बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ जी सबकी इच्छा को पूरी कर ही देतें हैं और उनके आशीर्वाद से इलेक्शन कमीशन और मौसम से ने भी मुझे आपके पास आने का मौका दे ही दिया। उत्तराखंड का हर नागरिक जानता है मेरा इस देवभूमि से नाता क्या है, कितना लगाव है कोई कल्पना कर सकता है कि 2019 में चुनाव का आखिरी दौर चल रहा था। मैं खुद जिस काशी से चुनाव लड़ रहा था वहां पर मतदान होना था लेकिन मेरा मन कर गया कि देवभूमि की माटी को माथे लगाने का, यहां तो चुनाव हो गया था लेकिन काशी में मतदान बाकी था। लेकिन बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां आ गया।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए कहा कि पौड़ी गढ़वाल के ऐसे ही वीर सपूत जनरल बिपिन रावत की स्मृतियां मुझे भावुक कर रही हैं। उन्होंने देश को दिखाया कि उत्तराखंड के लोगों के पास न केवल पहाड़ जैसा साहस होता है बल्कि हिमालय जैसी ऊंची सोच भी होती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे मन में एक गहरी तकलीफ भी है। मुझे ये जिक्र इसलिए भी करना पड़ रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी कभी जनरल बिपिन रावत को सड़क का गुंडा कहकर अपमानित कर रही थी। आज अपने प्रचार में उन्हीं के कट आउट लगाकर, उनकी फोटो लगाकर वोट मांग रही है। कुर्सी के लिए कोई इस सीमा तक जा सकता है, मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा कि अब आने वाली 14 फरवरी को यहां चुनाव होना है आप लोग 14 तारीख को कमल का बटन दबाना, 14 फरवरी को पहले मतदान फिर जलपान। मैं उत्तराखंड में कई कार्यक्रमों में गया लेकिन आज यहां पर चारों तरफ लोग ही लोग हैं इसके बाहर भी लोग हैं। यह दृश्य दिखा रहा है कि उत्तराखंड में फिर एक बार भाजपा सरकार।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles