Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में दोपहर तीन बजे तक कुल औसत मतदान 49.24 प्रतिशत, उत्तरकाशी में सबसे अधिक 56.23 प्रतिशत जब अल्मोड़ा में 43.17 प्रतिशत हुआ मतदान
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

उत्तराखंड में दोपहर तीन बजे तक कुल औसत मतदान 49.24 प्रतिशत, उत्तरकाशी में सबसे अधिक 56.23 प्रतिशत जब अल्मोड़ा में 43.17 प्रतिशत हुआ मतदान

उत्तराखंड विधानसभा के 70 सीटों के लिए चुनाव चल रहा है मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ा दी है।

उत्तराखंड में दोपहर तीन बजे तक कुल औसत मतदान 49.24 प्रतिशत रहा है। उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने आज देहरादून में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मास्क, सेनिटाइजर, ग्लव्स एवं कोविड प्रोटोकॉल के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आदर्श मतदान केन्द्रों एवं सखी बूथों का निरीक्षण भी किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि आज देहरादून में तीन पीडियां एक साथ मतदान करने आई। देहरादून में दादी, मां और बेटी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...