Saturday , 5 September 2026
Home जनादेश 2022 योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के सीएम भी होंगे शामिल
जनादेश 2022स्पेशल

योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के सीएम भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की नई सरकार 25 मार्च को इकाना स्टेडियम में शाम चार बजे शपथ ग्रहण लेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार सीएम की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री योगी के साथ उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ ने इस जीत के साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिये थे। सत्ता वापसी के बाद योगी आदित्यनाथ ने 37 साल से चले आ रहे मिथक को तोड़ दिया था। यूपी में पिछले 37 साल से कोई भी सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने में कामयाब नहीं हुई थी लेकिन योगी सरकार ने यह काम करके दिखा दिया है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी के साथ उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के सीएम, संघ और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

सूत्रों से पता चला है कि सीएम योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य और देश के कई प्रमुख नेताओं को भी न्यौता दिया गया है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। लखनऊ के आसपास के जिलों से लाभार्थियों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जायेगा। इस बार महिलाओं ने योगी सरकार बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है, इसलिए सरकार चाहती है कि खासतौर पर महिला लाभार्थियों को भी समारोह में शामिल किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश और उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। चार राज्यों के लोगों ने प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन पर अपना विश्वास जताया है। उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है इस कारण उत्तर प्रदेश पर पूरे देश और दुनिया की निगाहंे रहती हैं। लेकिन अब पूरी दुनिया ने देख लिया है कि विकास और सुशासन के कारण यूपी में दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार आ गई है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles