Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वर्गीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मिला पद्म विभूषण, कृतिका और तारिणी ने राष्ट्रपति से लिया सम्मान
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

स्वर्गीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मिला पद्म विभूषण, कृतिका और तारिणी ने राष्ट्रपति से लिया सम्मान

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को आज पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया। उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। आज जनरल बिपिन रावत की बेटियां कृतिका और तारिणी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान ग्रहण किया। इस साल 21 और 28 मार्च को राष्ट्रपति द्वारा पद्म सम्मान प्रदान किए जा रहे। 26 जनवरी को 128 लोगों को पद्म सम्मान देने का ऐलान हुआ था। इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

सीडीएस जनरल रावत का पिछले साल 8 दिसंबर को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था। पद्म विभूषण भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जनरल बिपिन रावत को 31 दिसंबर 2019 को देश के पहले सीडीएस की जिम्मेदारी दी गई थी। सीडीएस का पद दिए जाने से पहले वह देश के 27वें थल सेनाअध्यक्ष रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...