देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को आज पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया। उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। आज जनरल बिपिन रावत की बेटियां कृतिका और तारिणी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान ग्रहण किया। इस साल 21 और 28 मार्च को राष्ट्रपति द्वारा पद्म सम्मान प्रदान किए जा रहे। 26 जनवरी को 128 लोगों को पद्म सम्मान देने का ऐलान हुआ था। इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
मां भारती के वीर सपूत और उत्तराखण्ड के गौरव जनरल बिपिन रावत जी को ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) से अलंकृत किए जाने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।
जनरल बिपिन रावत जी वो प्रेरणा पुंज हैं जिनका जीवन सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।#PadmaAwards2022 pic.twitter.com/a323fVPzzp
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2022
सीडीएस जनरल रावत का पिछले साल 8 दिसंबर को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था। पद्म विभूषण भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जनरल बिपिन रावत को 31 दिसंबर 2019 को देश के पहले सीडीएस की जिम्मेदारी दी गई थी। सीडीएस का पद दिए जाने से पहले वह देश के 27वें थल सेनाअध्यक्ष रहे।


Leave a comment