Home उत्तराखंड न्यूज़ पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड में नये सीएम को लेकर जो कई दिनों से सस्पेंस चल रहा था वह आज समाप्त हो गया है। उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक के बाद पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया। आज केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी देहरादून पहुंचे थे।

उत्तराखंड में नये सीएम को लेकर जो कई दिनों से सस्पेंस चल रहा था वह आज समाप्त हो गया है। उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक के बाद पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया। आज केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी देहरादून पहुंचे थे।

आज शाम पांच बजे उत्तराखंड विधायक दल की बैठक हुई जिसमें मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक के रूप में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाग लिया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी देहरादून पहुंचे और उन्होंने विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में उत्तराखंड केे पांचों सांसद भी मौजूद रहे इनकी मौजूदगी में सभी विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना।

उत्तराखंड में चुनावों के परिणाम आये 11 दिन हो गये थे और इतने दिनों के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर चुनाव लड़ा गया था वह अपना चुनाव हार गये थे। इसलिए इतने दिनों बाद भी उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हो पाई।

इससे पहले कई दिनों तक देहरादून और दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए कई नामों की चर्चा हुई। पार्टी के कई नेता अपने आपको मुख्यमंत्री का मजबूत दावेदार मान रहे थे आखिरकार केन्द्रीय नेतृत्व और विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई। पांच राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम 10 मार्च को आ गये थे इन पांच राज्यों में से चार राज्यों में बीजेपी दोबारा से अपनी सरकार बना रही है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सियासी घमासान के बीच जन मुद्दे रहे पीछे, आठ घंटे चार मिनट चली कार्यवाही

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में...

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...