Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी के एलान के बाद एक्शन में देहरादून पुलिस, शुरू किया सत्यापन अभियान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी के एलान के बाद एक्शन में देहरादून पुलिस, शुरू किया सत्यापन अभियान

सीएम धामी एलन सत्यापन

देहरादून एसएसपी जनमेजय खंडूरी ने  सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी लोगों आदि के सत्यापन की कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों में टीम गठित कर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

अभी हाल ही में मीडिया से बात करते समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने संकेत दिए थे की चारधाम के दृष्टिकोण से राज्य में बाहरी लोगों का वेरिफिकेशन होगा

मुख्यमंत्री के इस एलन के दो दिन बाद ही उत्तराखंड पुलिस एक्शन में आ गई है |

देहरादून एसएसपी जनमेजय खंडूरी ने बताया  “चारधाम  यात्रा तथा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पिछले 10 वर्षों से बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके सत्यापन की कार्रवाई किए जाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित कर इसके लिए अपने-अपने जनपदों में  गुरूवार से 10 दिवस का सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश निर्गत किये गए है।”

देहरादून एसएसपी जनमेजय खंडूरी ने  सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी लोगों आदि के सत्यापन की कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों में टीम गठित कर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून जिले के सभी थानों में सिलसिलेवार चलाए गए अभियान में की गई करवाई की सूची इस प्रकार है

कुल सत्यापन किए गए व्यक्ति
मजदूर – 180
रेडी/ठेली – 152
किराएदार – 174
अन्य संदिग्ध व्यक्ति – 56

कुल चालान –
मजदूर – 04
रेडी/ठेली – 17
किराएदार – 19
संदिग्ध व्यक्ति – 04

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...