Monday , 7 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड श्री तुंगनाथ मन्दिर के कपाट 6 मई तथा श्री मद्महेश्वर मंदिर के 19 मई को खुलेंगे कपाट
अतुल्य उत्तराखंडताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

श्री तुंगनाथ मन्दिर के कपाट 6 मई तथा श्री मद्महेश्वर मंदिर के 19 मई को खुलेंगे कपाट

तुंगनाथ मन्दिर के कपाट 6 मई तथा श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 19 मई को खुलेंगे। इस बात की जानकारी कार्याधिकारी श्री केदारनाथ मंदिर समिति ने दी।

उन्होंने बताया कि यात्राकाल 2022 को श्री तुंगनाथ मन्दिर के कपाट दिनांक 6 मई, 2022 को अपराह्न 12 बजे कर्क लग्न में खोले जायेगें। 3 व 4 मई, 2022 को श्री तुंगनाथ की डोली मक्कूमठ मन्दिर गर्भगृह से बाहर आकर श्री भूतनाथ मंदिर में रात्रि अवस्थान करेगी।

5 मई, 2022 को भगवान की चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु भूतनाथ मंदिर चोपता पहुंचेगी। 6 मई, 2022 को भगवान की उत्सव डोली चोपता से प्रातः प्रस्थान कर अपराहन 12ः00 बजे कर्क लग्न में भगवान श्री तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खोले जायेगें।

उन्होंने यह भी बताया कि यात्राकाल 2022 को श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट दिनांक 19 मई 2022 को कर्क लग्नानुसार खोलें जायेगें। दिनांक 15 व 16 मई, 2022 भगवान श्री मद्महेश्वर की उत्सव मूर्ति ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में मन्दिर गर्भगृह से बाहर आकर श्री ओंकारेश्वर मन्दिर स्थित सभामंडप में अवस्थान करेगी।

17 मई 2022 को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर से प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु राकेश्वरी मन्दिर रांसी पहुंचेगी। 18 मई, 2022 को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु गौंडार पहुंचेगी।

19 मई, 2022 को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली ग्राम गौंडार से प्रातः प्रस्थान करेगी तथा कर्क लग्न में भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिये जायेगें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles