अभी हाल ही में मीडिया से बात करते समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने संकेत दिए थे की चारधाम के दृष्टिकोण से राज्य में बाहरी लोगों का वेरिफिकेशन होगा
चार धाम हमारी संस्कृति के एक अभिन्न अंग है इसलिए हमारी सरकार पूरी कोशिश करेगी कि जिन लोगों के पास उचित सत्यापन नहीं होंगे या जिनके कारण प्रदेश की शान्ति व्यवस्था में अस्थिरता आ सकती है, चारधाम यात्रा के दौरान ऐसे व्यक्तियों का प्रवेश राज्य में पूर्णतः वर्जित होगा।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 20, 2022
मुख्यमंत्री के इस एलन के दो दिन बाद ही उत्तराखंड पुलिस एक्शन में आ गई है |
देहरादून एसएसपी जनमेजय खंडूरी ने बताया “चारधाम यात्रा तथा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पिछले 10 वर्षों से बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके सत्यापन की कार्रवाई किए जाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित कर इसके लिए अपने-अपने जनपदों में गुरूवार से 10 दिवस का सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश निर्गत किये गए है।”
देहरादून एसएसपी जनमेजय खंडूरी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी लोगों आदि के सत्यापन की कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों में टीम गठित कर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।
देहरादून जिले के सभी थानों में सिलसिलेवार चलाए गए अभियान में की गई करवाई की सूची इस प्रकार है
कुल सत्यापन किए गए व्यक्ति
मजदूर – 180
रेडी/ठेली – 152
किराएदार – 174
अन्य संदिग्ध व्यक्ति – 56
कुल चालान –
मजदूर – 04
रेडी/ठेली – 17
किराएदार – 19
संदिग्ध व्यक्ति – 04


Leave a comment